कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता की अध्यक्षता में आज जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत संपादित किए जाने वाले कार्यों की आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के सार्वजनिक कुओं पर मुंडेर निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। बैठक में बताया गया कि विदिशा जिले के ग्रामों में चिन्हित सभी कुओं पर मुंडेर निर्माण का कार्य शत.प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है।
जिला पंचायत द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 1024 सार्वजनिक कुएं हैंए जिनमें से 339 कुओं पर मुंडेर निर्माण की आवश्यकता चिन्हित की गई थी। संतोषजनक बात यह रही कि इन सभी 339 कुओं पर मुंडेर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वर्तमान में किसी भी कुएं पर कार्य लंबित या प्रगतिरत नहीं है।
जनपदवार जानकारी में बताया गया कि बासौदा में 36, ग्यारसपुर में 73, कुरवाई में 17, लटेरी में 3, नटेरन में 35, सिरोंज में 13 तथा विदिशा जनपद में 162 कुओं पर मुंडेर बनाई गई है। सभी स्थानों पर कार्य पूर्ण होने से अब जिले के सार्वजनिक कुएं पूरी तरह सुरक्षित हो गए हैं।
बैठक में कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने इस उपलब्धि पर संबंधित विभागों की सराहना की और निर्देश दिए कि इन संरचनाओं का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाएए ताकि दीर्घकाल तक इनका लाभ आमजन को मिलता रहे।
उन्होंने कहा कि मुंडेर निर्माण से न केवल दुर्घटनाओं की आशंका समाप्त होगीए बल्कि जल स्रोतों की स्वच्छता भी बनी रहेगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
यह पहल जिले में जनसुरक्षा और स्वच्छता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है।
Continue With Google
Comments (0)