कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समय-सीमा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सीएम हेल्पलाइन की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर डॉ. मिश्रा द्वारा राजस्व, ऊर्जा, महिला एवं बाल विकास तथा खाद्य एवं नगरीय आपूर्ति विभाग को निर्देशित किया गया कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय-सीमा में अनिवार्य रूप से निराकरण किया जाए तथा प्रत्येक शिकायत पर पोर्टल में संतोषजनक उत्तर दर्ज किया जाए। बैठक में सार्थक की विभागवार समीक्षा भी की गई। जिन विभागों द्वारा ई-अटेंडेंस दर्ज नहीं की जा रही है, उनसे नोटशीट पर कारण सहित विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही कलेक्टर डॉ. मिश्रा द्वारा समग्र ई-केवायसी एवं डिलीशन की ग्राम पंचायतवार गहन समीक्षा की गई। जिन ग्राम पंचायतों में प्रगति कम पाई गई, उन्हें आगामी समय सीमा बैठक तक प्रगति में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही जनपद पंचायत खिलचीपुर के सीईओ को पिपलायकलां एवं रणारा ग्राम पंचायतों में समग्र ई-केवायसी की प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी जनपद सीईओ को लंबित समग्र ई-केवायसी के डाटा की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में संबल योजना एवं समग्र की लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। सभी जनपद सीईओ से समग्र की लंबित प्रकरणों के संबंध में स्पष्टिकरण प्राप्त किया गया।
कलेक्टर डॉ. मिश्रा द्वारा निर्देश दिए गए कि छात्रावासों का निरीक्षण जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा किया जाए। इसके लिए आवश्यक आदेश जारी करने हेतु संबंधित अधिकारी अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग (डीओटीडब्ल्यू) को निर्देशित किया गया। बैठक में अनुपस्थित रहने पर पीएचई एवं जल निगम के अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने तहसीलदार खुजनेर एवं तहसीलदार नरसिंहगढ़ को हिट एंड रन प्रकरणों की जानकारी उपलब्ध न होने तथा लंबित कृषक कल्याण प्रकरणों की जानकारी न होने पर नोटिस जारी किया गया।
बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की गई तथा कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने नरवाई प्रबंधन को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए निर्देश दिए कि नरवाई जलाने की घटनाओं पर तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए तथा जुर्माना लगाया जाए। सभी एसडीएम को इस संबंध में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पटवारी एवं आरआई द्वारा कार्रवाई नहीं करने की स्थिति में उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। साथ ही उन्होंने निजी विद्यालयों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करें। एक ही दुकान से पुस्तक क्रय कराने की अनिवार्यता, पुस्तकों के अत्यधिक मूल्य तथा अन्य अनियमितताओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 3 दिवस का अंतिम अवसर प्रदान करते हुए सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, अन्यथा 2 लाख रुपये तक का अर्थदंड लगाया जाएगा।
कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने सभी एसडीएम, विशेष रूप से ब्यावरा क्षेत्र में, निजी विद्यालयों के सख्त निरीक्षण के निर्देश दिए तथा कहा कि किसी भी प्रकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही पुस्तक मेले की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए तथा एनसीईआरटी पुस्तकों को बढ़ावा देने के लिए भी कहा गया। बैठक में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने समय-सीमा से बाहर लंबित आवेदनों पर प्रति प्रकरण 1-1 हजार रूपये का अर्थदंड भी संबंधित अधिकारियों पर लगाया गया। जिनमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी माचलपुर श्री देवेंद्र वत्स, सचिव ग्राम पंचायत रनारा जनपद पंचायत खिलचीपुर श्री प्रेम सिंह दांगी व सचिव ग्राम पंचायत भाटखेडी जनपद पंचायत ब्यावरा श्री रमेश चन्द्र नागर शामिल है। इसके साथ ही जाति अभियान में जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र व आय प्रमाण पत्र के 127 आवेदनों को डीस्बस नहीं करने पर प्रति आवेदन 500-500 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा कार्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, अपर कलेक्टर श्री प्रताप सिंह चौहान, अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी श्रीमती निधि भारद्वाज सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
Continue With Google
Comments (0)